श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स का मुज़फ्फरनगर दौरा, पुलिस व प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना

मुज़फ्फरनगर जनपद में श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स दल का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। यह दौरा प्रशासनिक और पुलिस कार्यप्रणाली के आदानप्रदान एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। विकास भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दल का स्वागत करते हुए स्थानीय शासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।बैठक की शुरुआत में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को अपना परिचय दिया। इसके बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने जनपद की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक संरचना की जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, कृषि सुधार कार्यक्रम, बाल विकास और शिक्षा अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्रशासनिक समन्वय की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को जिले में पुलिस कार्यशैली, अपराध नियंत्रण की रणनीतियों, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर क्राइम पर निगरानी, ऑपरेशन कन्विक्शन, पुलिसिंग की कानूनी प्रक्रियाएं प्रशिक्षण पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार पुलिस प्रशासन मिलकर जनहित में कार्य कर रहे हैं और अपराध पर नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अनुभवों का आदानप्रदान किया। यह चर्चा सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई जिसमें प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, और पारस्परिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरनगर प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और इसे अपने देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में दोनों पक्षों द्वारा स्मृतिचिह्नों का आदानप्रदान किया गया जो आपसी सहयोग और सौहार्द का प्रतीक बना। इस दौरे ने दोनों देशों के प्रशासनिक तंत्रों के बीच संवाद सहयोग की नई संभावनाओं को जन्म दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts