मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में शासन के निर्देशानुसार युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश के मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर एवं सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने उपस्थित युवक एवं महिला मंगल दलों के अध्यक्षों को खेलकूद प्रोत्साहन किट वितरित की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी द्विग्विजय नाथ, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार और अर्जुन सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक सन्नी वर्मा, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार, सतीश चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन के तहत खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री किट अमन अली, अध्यक्ष युवक मंगल दल ग्राम पंचायत बागोवाली (विकास खंड सदर), कविता, अध्यक्षा महिला मंगल दल ग्राम पंचायत कशेरवा (विकास खंड शाहपुर), आसिफ, अध्यक्ष युवक मंगल दल ग्राम पंचायत ककराला (विकास खंड मोरना) एवं वंश, अध्यक्ष युवक मंगल दल ग्राम पंचायत उमरपुर (विकास खंड शाहपुर) सहित कई दलों को वितरित की गई।
















