महाशिवरात्रि पर ‘गोदान’ फिल्म का विशेष शो, गौ सेवा के लिए किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में एक विशेष सांस्कृतिक पहल के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गऊ माता की सेवा, संवर्धन और संरक्षण के उद्देश्य से फिल्मगोदानका विशेष शो आयोजित कराया। यह आयोजन भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी तथा प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौ दान कर समाज को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया।महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर आयोजित इस विशेष शो का उद्देश्य सनातन संस्कृति में गौ माता के महत्व को जनजन तक पहुंचाना और समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। हमारी सभ्यता में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और गौ सेवा केवल आस्था नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि फिल्मगोदानके माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में गाय का योगदान अतुलनीय रहा है और आज भी उसका महत्व बना हुआ है।वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को समृद्धि, करुणा और सेवा का प्रतीक माना गया है। फिल्म की कहानी एक आधुनिक वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है, जो शुरुआत में पश्चिमी सोच से प्रभावित रहता है, लेकिन एक गाय सुरभि से जुड़ने के बाद उसकी विचारधारा में बदलाव आता है। वह पंचगव्य के पारंपरिक उपयोग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के वैज्ञानिक पक्ष को समझता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौ सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर अनेक पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts