बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पास है ₹7790 करोड़ की दौलत,

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फिल्मों, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों रुपये कमाती हैं। लेकिन अगर बात कुल नेट वर्थ की हो तो एक नाम इन सबसे काफी अलग निकल जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह नाम आज की टॉप स्टार्स का नहीं, बल्कि 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री जुही चावला का है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुही चावला की अनुमानित नेट वर्थ करीब ₹7,790 करोड़ (Juhi Chawala Net worth) है, और इसी के साथ वह भारत की सबसे अमीर महिला फिल्म स्टार हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आता है कि इनके कमाई का जरिया क्या है?

IPL ने बदल दी जूही चावला की दौलत की कहानी

जूही चावला और Shah Rukh Khan की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और बाद में बिजनेस पार्टनर भी बने। साल 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई तो जूही चावला ने अपने पति जय मेहता और एक्टर शाहरूख खान के साथ मिलकर Kolkata Knight riders में निवेश किया। KKR को करीब ₹600 करोड़ में खरीदा गया था। उस समय यह एक बड़ा जोखिम माना जा रहा था, क्योंकि IPL बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट था और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह लीग आगे चलकर इतनी बड़ी इंडस्ट्री बन जाएगी।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts