महाशिवरात्रि पर शिव चौक मंदिर का पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख शिव चौक मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत शिव चौक मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट और भीड़ प्रबंधन प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा हो तथा सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़े। मौके पर स्वयं खड़े होकर उन्होंने यातायात संचालन की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता के चलते मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद दिखाई दी और श्रद्धालुओं ने भी शांति एवं अनुशासन के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस की मुस्तैदी से व्यवस्था सुचारू बनी रही और पूरे क्षेत्र में कानूनव्यवस्था कायम रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts