थाना मंसूरपुर में विवेचकों का अर्दली रूम: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मंसूरपुर पर नियुक्त विवेचकों के साथ अर्दली रूम बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराधों, प्रार्थना पत्रों और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।पुलिस अधीक्षक ने थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे अपराधों पर पूर्ण रूप से रोकथाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन किया जाए और थाने की पुलिस जनता से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखे। महिला संबंधी अपराधों की जांच को प्राथमिकता दी जाए तथा त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। गैंगस्टर अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को तेज करने की बात कही। साथ ही, हिस्ट्रीशीटरों की समयसमय पर चेकिंग और फ्लाई सीट में प्रविष्टियों को पूर्ण करने का भी आदेश दिया गया।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक का उद्देश्य थाना स्तर पर प्रभावी कानून व्यवस्था और जनता में विश्वास बहाली को और मजबूत करना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts