ककरौली के जंगल में युवती की हत्या कर शव जलाया, पिता और भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्राम कटिया के जंगल में एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ शव की पहचान की, बल्कि हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कटिया गांव के जंगल में एक अधजला शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर थाना ककरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच शुरू की। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से की गई गहन छानबीन के बाद मृतका की शिनाख्त सरस्वती पुत्री राजवीर निवासी ग्राम जडवड़ थाना ककरौली के रूप में हुई।मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मृतका के पिता राजवीर और भाई को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही सरस्वती की हत्या की और शव को जंगल में फेंककर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी ताकि पहचान मिटाई जा सके।ग्राम चौकीदार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककरौली में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 91/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले की निगरानी मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भोपा और थानाध्यक्ष ककरौली की संयुक्त टीम द्वारा इस गम्भीर मामले का सफल खुलासा किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts