भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। महिला थाना में संकल्प-HEW के अन्तर्गत विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत,भारतीय न्याय संहिता थीम साप्ताह के रूप में मनाये जाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर में महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता जागरूकता शिविर के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग से, वन स्टॉप सेन्टर द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में किया गया। क्षेत्राधिकारी व्योम बिंदल ने भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय दंड संहिता की भिन्नता के बारे में विस्तार से बताया।
तीन नये भारतीय कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के बारे में नई भारतीय प्रणाली के बारे में बताया। मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर बीना शर्मा ने नई भारतीय न्याय प्रणाली को अच्छा एवं जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के बारे में सामाजिक लोगों से सहयोग मांगा प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर पूजा नरूला ने नई भारतीय न्याय संहिता प्रणाली के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में अनेक समय स्वयंसेवी संस्थाएं एवं महिला थाना प्रभारी समस्त पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र मेरठ से संस्था का विशेष सहयोग रहा















