किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने जोरदार किया प्रदर्शन

बाँदा :-जनपद बाँदा में किसान, मजदूर और आम लोगो की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने अशोक लाठ पर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
मांग की है कि जनपद में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।किसानों को खाद की जगह लाठी और डंडे मिल रहे हैं। अधिकारियों की मिली भगत से खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। रात दिन बुखे प्यासे किसान खाद के लिए लाइन में लगे हैं। सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।किसानों की धान,दलहन, तिलहन की फसल खराब हो रही है। सभी सहकारी समितियों व उर्वरक लाइसेंस धारक दुकानदारों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों को खाद की समस्या से न निकाला गया तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए आगे तैयार रहेगी।
सपा के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सांसद कृष्णा पटेल, विशम्भर निषाद पूर्व मंत्री, शेखर शर्मा, अबरार फारूकी, ओम नारायण त्रिपाठी, आमिर खान मन्नी, महेंद्र सिंह वर्मा, मोहन साहू, किरण वर्मा, प्रमोद गुप्ता,राजू गुप्ता,अर्चना पटेल, कुतैबा जमा, विजय करन, बबलु श्रीवास, शगुफ्ता सिद्दीकी,सलमान खान, एजाज अहमद ,सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts