मुज़फ्फरनगर में संविधान मानस्तंभ दिवस पर सपा ने दिखाई एकजुटता, सांसद इकरा हसन ने उठाए भाजपा पर गंभीर सवाल

मुज़फ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ दिवस के रूप में मनाया। यह आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय महावीर चौक पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की और संचालन ज़िला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। इस मौके पर कैराना की सांसद इकरा हसन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान, आरक्षण और लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में मतदाताओं के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद कादिर राणा और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर के एक एडीएम द्वारा सांसद इकरा हसन का अपमान महिलाओं के प्रति भाजपा की दोहरी सोच को दर्शाता है, और सरकार ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करती। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि वोट, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी एकमात्र विकल्प है।

अन्य वक्ताओं में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, बच्ची सैनी, विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चौधरी व हाजी लियाकत अली सहित कई नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा में सपा का साथ देने की अपील की।

इस मौके पर पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, विनय पाल, नौशाद अली, ठाकुर सुखपाल सिंह, इस्लाम त्यागी, सोमपाल सिंह कोरी, अब्दुल्ला राणा, गौरव जैन, सतीश गुर्जर, जसबीर वाल्मीकि, सलमान त्यागी, कपिल मलिक, नासिर राणा, हाजी मूसा तेवड़ा, अनिता कश्यप, दीप्ति पाल और पूजा अंबेडकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts