महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

कादिर राणा और पुष्पेंद्र त्यागी ने महात्मा गांधी की अहिंसा और सादगी भरे जीवन की प्रशंसा की और कहा कि उनके अहिंसावादी आंदोलन ने पूरी दुनिया में भारत की आजादी की लड़ाई को एक नई पहचान दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान समय में देश में एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए गांधीजी के विचारों को अपनाने की जरूरत है।

इसके साथ ही, लाल बहादुर शास्त्री के “जय जवान, जय किसान” नारे को भी देश के विकास में महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई अन्य प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने गांधीजी और शास्त्रीजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts