भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर: कृषि विज्ञान केंद्र, दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. जय प्रकाश ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि अमावस्या के दिन गौवंश को खीर, पूरी, हलवा, रोटी आदि पकवान अधिक मात्रा में न खिलाएं। इनका अत्यधिक सेवन करने से पशुओं में *एसिडोसिस* की समस्या हो जाती है, जिससे पेट में अफारा और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो पशु के जीवन के लिए खतरनाक हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दान-पुण्य के लिए गौवंश को उनके नियमित आहार जैसे हरा चारा खिलाएं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है।























































