मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट सहित प्रदेश और जिले के अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प और अहिंसा आंदोलन के जरिए देश को आजादी दिलाने में जो योगदान दिया, वह इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी का संघर्ष और विचारधारा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने विषम परिस्थितियों में देश को नई दिशा दी और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर किसानों और सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।
महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी और प्रदेश सचिव नौशाद अली ने कहा कि आज जब देश में नफरत और सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में महात्मा गांधी के अहिंसा और भाईचारे के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गांधी जी की विचारधारा से प्रेरित होकर सांप्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे और देश को एकजुट रखने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा सचिन पाल, राष्ट्रीय समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की पूजा अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा नवाब इम्तियाज कुरैशी, सपा नेता इमलाक प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रंगरेज, वसीम राणा, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, डॉ. नूर हसन सलमानी, हनीफ इदरीसी, फरमान चौधरी, रिजवान अंसारी, आयुष चौधरी, जुल्फिकार कुरैशी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, मीर हसन, मोहम्मद मेहदी, सलीम कुरैशी, दुर्गेश पाल, जॉनी कुमार, सुरेश चंद पाल, लुकमान अली, लोकेंद्र कुमार, जाउल चौधरी, आशीष राणा, राव नफीस, दीपक नागर, उदित भार्गव और शान अंसारी समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गांधी जी के अहिंसक आंदोलन और शास्त्री जी के ईमानदार नेतृत्व ने देश को मजबूती दी। उनकी विचारधारा और संघर्ष की सीख को अपनाकर ही आज के दौर में नफरत और भेदभाव की राजनीति को समाप्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी ने इस मौके पर यह संदेश देने की कोशिश की कि गांधी और शास्त्री के आदर्श ही देश को सही दिशा दिखा सकते हैं।















