सपा नेता डॉ. राहुल भारती का 39वां जन्मदिन रक्तदान शिविर

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती का 39वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर पीडीए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, विधायक उमर अली खान, डॉ. राहुल भारती, प्रदेश सचिव इसरार चौधरी, जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने संयुक्त रूप से किया।
सपा नेताओं ने बताया कि यह शिविर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आमजन की सेवा के लिए आयोजित किया गया। रक्तदान के बाद डॉ. राहुल भारती ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन समारोह के उपरांत रामपुर मनिहारान विधानसभा के ब्लू डायमंड पैलेस में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से लदे डॉ. राहुल भारती ने भावुक होकर कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी ताकत हैं और उनके लिए मेरा जीवन समर्पित है।
इस कार्यक्रम में फरहाद गाडा, सलीम अख्तर, विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा, उमंग जैन, पार्षद अहमद मलिक, फहाद सलीम, कर्म सिंह, किशन सिंह जाटव, मंजू रानी, पुष्पेंद्र प्रमुख, राजवीर सिंह, सचिन बृजलाल जाटव, डॉ. सत्यपाल, रविकांत जोसिया, हिमांशु माथुर, सुरैया खान, महजबीन खान, विशाल यादव और राजीव भारती सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस आयोजन ने सपा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के जोश व समर्पण को भलीभांति प्रदर्शित किया।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts