आरओ/एआरओ परीक्षा 27 जुलाई को, 56 केंद्रों पर होंगे परीक्षा आयोजन

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई को जनपद के 56 परीक्षा केंद्रों पर एक सत्र में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक समयबद्धता, पारदर्शिता और सजगता से परीक्षा कराएं। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की चूक पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम ने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और कक्ष निरीक्षकों की पूर्व ब्रीफिंग अनिवार्य है।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, आयोग से समन्वयी पर्यवेक्षक संजय कुमार, एआरटीओ एमपी सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts