पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी विदाई

बांदा। अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी चालक को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस ऑफिस में उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद के 01 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी चालक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए इनमें संजय कुमार उपाध्याय मीडिया सेल प्रभारी/आरटीसी प्रभारी, उ0नि0 कृष्ण राज सिंह पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद कुमार तिवारी परिवहन शाखा शामिल हैं । सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन, प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts