बेटे पर चोरी का आरोप, पिता को किया टॉर्चर — जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या


राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कजोता से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक राधेश्याम सैन पर तीन लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया था। बताया जा रहा है कि बारां भड़कोल निवासी ओमी, घनश्याम और ओमकार की “खरीदो-भेजो” नाम से एक दुकान है, जहां राधेश्याम काम करता था। करीब एक महीने पहले दुकानदारों ने राधेश्याम पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जांच के बाद पुलिस ने राधेश्याम को क्लीन चिट दे दी, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार ओम प्रकाश, घनश्याम, रोहित और योगेश जांगिड़ उसके पिता धर्मचंद को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

राधेश्याम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट भी की थी। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को धर्मचंद ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अलवर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि धर्मचंद शुक्रवार को अपनी दुकान जल्दी बंद कर घर लौट आया था और सीधा सोने चला गया। अगले दिन उसने आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts