राजस्थान . अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लक्षमेश कुमार सिंह की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सिंह भदोरिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रणविजय सिंह द्वारा सोमवीर सिंह तंवर को राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवीर सिंह तंवर को नियुक्ति पत्र सौंपा और पारंपरिक सफा पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर महासभा के अलवर जिला अध्यक्ष सुशील सिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी, और जिला कार्यकारिणी के कई सदस्य भी उपस्थित रहे















