उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारणःआयुक्त

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की उपलब्धता कराने के सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा को पानी की समस्या हेतु तैयार किये गये आगणन रू0 258 लाख को शीघ्र स्वीकृत कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़कों मरम्मत की समीक्षा करते हुए सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु यूपीसीडा के अभियंता/सहायक अभियंता को उपस्थित रहने हेतु नामित करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में विद्युत की समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में आयुक्त ने निर्देश दिये कि आगामी 20 नवम्बर तक विद्युत आपूर्ति में सुधार करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग कबरई से महोबा एवं कबरई से बॉदा की सड़क में बडे-बडे गड्ढों की मरम्मत कराये जाने हेतु परियोजना निदेशक एनएचएआई छतरपुर को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि रोड की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए, इसकी जांच भी करायी जायेगी। उन्होंने एक सप्ताह में राजमार्ग की टूटी लाइटों को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में भूखण्ड संख्या ई-8 का मानचित्र स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की बैंक गारन्टी अवमुक्त करने के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु सब रजिस्टार को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पिपरहरी तहसील बॉदा में पुलिया निर्माण का कार्य आरईएस को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मू0गुड लाइफ मार्केटिंग मऊ की वेयरहाउस निर्माण हेतु भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी मऊ को एक माह में भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने जिला उद्योग बन्धुओं की बैठक को समय से कराये जाने तथा निवेष मित्र पोर्टल प्रकरणों में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में खराब लाइटें ठीक हो गयी हैं तथा सीसीटीवी कैमरे भी संचालित किये गये हैं। उद्यमियों ने भूरागढ चौकी में एलईडी को ठीक कराये जाने का अनुरोध किया। बैठक में जिलाधिकारी जे0 रीभा, संयुक्त आयुक्त उद्योग, उद्यमी संतोष गुप्ता, राज कुमार राज, अशोक गुप्ता, मनोज जैन सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts