मुजफ्फरनगर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा

प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत देशभर में एक करोड़ घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश को 25 लाख और मुजफ्फरनगर जिले को 50 हजार घरों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत 1-10 किलोवाट क्षमता वाले ग्रिड संयोजित सोलर रूफटॉप संयंत्र घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जा रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है, जिसे अधिकृत वेण्डर्स द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल (pmsuryaghar.gov.in) पर किया जाता है। वर्तमान में जिले में 40 वेण्डर्स सक्रिय हैं। योजना में 2 किलोवाट संयंत्र पर ₹90,000 और 3 किलोवाट संयंत्र पर अधिकतम ₹1,08,000 की सब्सिडी दी जा रही है। इसका उद्देश्य हरित, स्वच्छ व प्रदूषण रहित ऊर्जा का उत्पादन कर कोयले पर निर्भरता कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है। जनपद मुजफ्फरनगर में अब तक 4586 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2274 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, 2085 सत्यापित हुए हैं, 1976 की सब्सिडी स्वीकृत हो चुकी है और 1810 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts