भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली। थानाभवन जमीन को लेकर आपस में विवाद के चलते पुलिस ने छः लोगो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर में जमीन के मामले को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस टीम के उपनिरीक्षक राहुल कादयान,हेड कॉस्टेबल जोगेन्द्र सिंह,हेड कॉस्टेबल अनिल पुनिया,कॉस्टेबल संदीप कुमार के साथ थानाभवन क्षेत्र के ग्राम सोहजनी उमरपुर में दो पक्षो में जमीन के मामलों को लेकर आपस में विवाद कर रहे दोनों पक्षो के छः लोगों तैमूर पुत्र खुर्शीद,आरिफ पुत्र खुर्शीद,जमशेद पुत्र खुर्शीद,मोबीन पुत्र इशहाक, हनीफ पुत्र इशहाक, अफसान पुत्र मोबीन निवासी ग्राम सोहजनी उमरपुर थाना थानाभवन जनपद शामली को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए छः लोगों को शांतिभंग की आशंका के चलते चालान कर जेल भेजा।
























































