जगन्नाथ रथयात्रा से पहले अलवर में निकली सीताराम जी की भव्य सवारी,

अलवर। भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा से एक दिन पूर्व अलवर शहर में परंपरागत रूप से सीताराम जी की आकर्षक सवारी निकाली गई। यह भव्य शोभायात्रा सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर रूपवास तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई।

सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शहरवासी और धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। बैंड-बाजे, धार्मिक झांकियों और जयघोषों के साथ जब सवारी नगर में निकली, तो हर ओर भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। रास्ते भर शहर के व्यापारिक संगठनों और आमजन ने सवारी का पुष्पवर्षा और जलपान व्यवस्था के माध्यम से भव्य स्वागत किया।

धार्मिक उत्साह से भरी इस यात्रा में ‘जय श्रीराम’ और ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष गूंजते रहे। यह परंपरा न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक एकता और समर्पण का भी परिचय देती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts