सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत एयरलाइन होटल में सिरोही-शिवगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, एवं कार्यक्रम संयोजक नरपतसिंह राणावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राज्यमंत्री देवासी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष व समर्पण का है, और आज भी ऐसे ही कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संगठनात्मक एकता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने भाजपा को देश का सबसे लोकप्रिय संगठन बताया और जनसेवा को पार्टी की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व राष्ट्रपुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। संचालन अरुण ओझा ने किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















