मुज़फ्फरनगर: सपा कार्यालय में एसआईआर समीक्षा बैठक, वोट चोरी रोकने को रणनीति तैयार.

मुज़फ्फरनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित एस आई आर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में विधानसभा और ब्लॉकवार एसआईआर अभियान की समीक्षा सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन जोशी ने संयुक्त रूप से की।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान वास्तव में भाजपा का “स्पेशल इंटेंसिव रिंगिंग अभियान” बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए मतदाताओं के वोट चोरी करने की बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सतर्क रहें और किसी भी कीमत पर वोट चोरी न होने दें। उन्होंने दोहराया कि पीडीए मतदाताओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सपा पूरी ताकत से आवाज उठाती रहेगी।

समीक्षा के दौरान सपा के लोकसभा सांसद और एसआईआर प्रभारी हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घुसपैठियों की पहचान करने के बजाय भारतीय नागरिकों को ही एसआईआर अभियान के नाम पर अपनी नागरिकता और वोट सिद्ध करने के लिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फार्म भरने के बाद वोट हटाने की बड़ी साजिश सामने आ रही है, जिसके खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने विधानसभा वार अभियान की प्रगति साझा करते हुए बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया।बैठक के बाद सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन के पिता, सपा नेता असद पाशा के पुत्र तथा सपा नेता नंदू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक को चरथावल विधायक पंकज मलिक, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल, प्रदेश सचिव नौशाद अली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, धर्मेंद्र सिंह नीटू, शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सत्यदेव शर्मा और रजनीश यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से सपा सभासद वाजिद मलिक, शहजाद चीकू, नदीम खान, सुंदर सिंह, अब्दुल सत्तार मंसूरी, फखरुद्दीन त्यागी, मौलाना नज़र, अविनाश कपिल, सादिक चौहान, संजीव आर्य, अकरम खान, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, पूजा अंबेडकर, सचिन पाल, पवन बंसल, सरदार प्रेमपाल सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, रविकांत त्यागी, हाजी वसीम सिद्दीकी, डॉ. इसरार अल्वी, नवाब इम्तियाज कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी, हारून खान, कृष्णपाल सिंह, पवन पाल, अनुज गुर्जर, लोकेंद्र कुमार, राशिद मलिक, फरीद अहमद, गय्यूर चौधरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, डॉ. अलीशेर अंसारी, काजी दानिश, चौधरी ओमपाल सिंह, यशपाल चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts