श्रेयस अय्यर को वापसी करते ही मिली टीम की कमान.

मैदान पर वापसी के साथ ही श्रेयस अय्यर का जलवा दिखना शुरू हो गया है. श्रेयस अय्यर की पहले वनडे टीम में वापसी हुई और अब वो विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तान भी बन गए हैं. दरअसल श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के अगले दो मैच खेलने वाले हैं, जिसमें वो मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे. बता दें श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में शार्दुल ठाकुर कप्तानी कर रहे थे और इस खिलाड़ी को अब चोट लग गई है. शार्दुल अगले दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल ठाकुर को पिंडली में चोट लगी है.

श्रेयस अय्यर के लिए टेस्ट की तरह है मैच

बता दें श्रेयस अय्यर 6 जनवरी को अपना पहला मैच खेलेंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में वो अगला मैच हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस मुकाबले में अय्यर पर सेलेक्टर्स की खास नजर रहेगी क्योंकि इसमें उनकी मैच फिटनेस देखी जाएगी. श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह तो मिली है लेकिन अगर उनकी फिटनेस सही नहीं रही तो बाहर भी हो सकते हैं.

श्रेयस अय्यर के लिए रन भी बनाने जरूरी

श्रेयस अय्यर के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ खेलना अहम नहीं है, उनके लिए वहां रन बनाने भी जरूरी हैं. दरअसल 2027 वर्ल्ड कप से पहले वनडे टीम में अचानक कंप्टीशन बढ़ गया है. अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक लगाया था. हालांकि अय्यर के फिट होने के बाद गायकवाड़ को वनडे टीम में नहीं चुना गया. अब अगर अय्यर की फॉर्म खराब होती है तो उन्हें दिक्कत हो सकती है,

विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर रन उगलता है. इस खिलाड़ी ने विजय हजारे में कुल 40 पारियों में, 1829 रन बनाए हैं. उनका औसत 60 से ज्यादा का है और स्ट्राइक रेट भी 105 से ज्यादा का है. अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts