मुजफ्फरनगर में सपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिली धार.

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के मुजफ्फरनगर आगमन पर पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने आवास पर जिले भर के प्रमुख सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता और चुनावी सक्रियता का संदेश दिया।

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव और बूथ स्तर तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता है तथा इसी ताकत के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव चाहती है, ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जनता के बीच जाना होगा।

इस अवसर पर कादिर राणा सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं ने राम आसरे विश्वकर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ संगठन पूरी मजबूती से काम कर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, अब्दुल्ला राणा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, फारुख हसन, विनय पाल, बृजराज सैनी, मुफ्ती जुल्फीकार, श्यामलाल बच्ची सैनी, राशिद सिद्दीकी, जसवीर वाल्मीकि, साजिद हसन, सतीश गुर्जर, अंसार आढ़ती, दर्शन सिंह धनगर, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, देशपाल पांचाल, सुमित पंवार बारी, डॉ. इसरार अल्वी, रविकांत त्यागी, अंकित शर्मा, नदीम मलिक, वंशराज चौहान, नासिर खान, हाजी गुफरान तेवड़ा, बालेंद्र मौर्य, अनुज गुर्जर, डॉ. मोनिका सिंह, वकीला बेगम, सैयद अलबाब, युधिष्ठिर पहलवान, जोनी कुमार, सलीम राणा और सैयद परवेज हसन सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल गर्ग और राजीव कुमार ने किया। आयोजन को सपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts