मुजफ्फरनगर पुलिसकर्मियों को वितरित किये गये शोल्डर रिफ्लेक्टर

मुजफ्फरनगर,पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में यातायात, पिकेट, गश्त ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को शोल्डर रिफ्लेक्टर वितरित किये गये। इन रिफ्लेक्टरों का उद्देश्य रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना है।

रात्रि में ड्यूटी करते समय पुलिसकर्मी इन रिफ्लेक्टरों को धारण करेंगे और इनकी लाईट जलाकर रखेंगे, जिससे वह दूर से ही दिखाई देंगे और दुर्घटना का जोखिम कम होगा। घने कोहरे और कम दृश्यता के बावजूद ये रिफ्लेक्टर दूर से पुलिसकर्मियों को पहचानने में मदद करेंगे, जिससे किसी को पुलिस की मदद की आवश्यकता होने पर वह आसानी से मदद प्राप्त कर सकेगा। यह पहल जनपद मुजफ्फरनगर के सभी पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts