मुजफ्फरनगर के वार्ड नंबर 1 स्थित महालक्ष्मी एंक्लेव, जानसठ रोड में मोहल्ला समिति के साथ स्वच्छता और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोहल्लेवासियों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके नगर पालिका की कूड़ा गाड़ियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोहल्ला समिति के सदस्यों और नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता के प्रति शपथ ली गई। इस अभियान में सभासद पति ललित कुमार, डीपीएम सुशील कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पलक्षा, एसबीएम पटल सहायक आकाशदीप, रूचि शर्मा, आईटीसी से दीपक सैनी, और डॉ. अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।















