बाँदा:- समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक बांदा विधानसभा सभा अध्यक्ष लालमन यादव के कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई। उसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में रहे इन्होंने अपने वकतव्य में संघठन को दुरुस्त करने की बात कही शेखर शर्मा ने कहा मैं सासद विधायक जिलाध्यक्ष नहीं हूं,लेकिन हर कार्यकर्ता मुझसे अपनी बात कह सकता है। जिसे मैं मात्र तीस मिनट में समस्या का समाधान कर दूंगा।जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा समय विपरीत है। हर कार्यकर्ता को धैर्य रखना होगा, जिस तरह कार्यकर्ताओं ने 2024 में लोकसभा के चुनाव में भाजपा की नींव हिला दी है। ठीक उसी प्रकार 2027 के विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। और अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है। हम सब उनके सिपाही हैं, विधानसभा सभा अध्यक्ष लालमन यादव ने कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सांसद व जिलाध्यक्ष दोनों सपा में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। सांसद निधि से जो काम हो रहे हैं। वो भाजपा के लोगों के हो रहे हैं, जिलाध्यक्ष व सांसद पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं,मीडिया के सामने अपनी बेबाक बात को रखा, कार्यक्रम का संचालन रवि दिवाकर ने किया कार्यक्रम में उपस्थित छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा नगर अध्यक्ष कुतैबi जमा रियाज अली,पंकज यादव,नौशाद अली,नेतराम वर्मा,अर्जुन अनुरागी, प्रमोद यादव,प्रदीप यादव, बंशगोपाल नामदेव,शिव विलास कुशवाहा,दीपक पटेरिया,राजेश भारती,राजू तोमर,प्रमोद कुमार, मुन्नू सिंह, आदि जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारीयों रहे।















