संस्कृत भाषा बोधन वर्ग का आयोजन, विद्यार्थियों और आमजन के लिए खुला अवसर

 जिले के आदर्श विद्या मंदिर, बागरा में 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक संस्कृत भारती जालौर विभाग द्वारा आवासीय भाषा बोधन वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित विभागीय गोष्ठी में कार्यक्रम की पूर्व तैयारी और संचालन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। गोष्ठी में प्रांत अध्यक्ष तुलसीदास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति पर प्रकाश डाला।

विभाग संयोजक भंवरलाल मुंगिया ने बताया कि यह तीन दिवसीय वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा। इसमें प्रतिभागियों को संस्कृतमय वातावरण में संस्कृत संभाषण का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे भाषा को सहजता से बोलने में सक्षम बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ग में नवमी कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी, व्यवसायी, कर्मचारी, किसान, मजदूर तथा माताएँ और बहनें भी भाग ले सकेंगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए पत्रक का विमोचन भी किया गया।

गोष्टियों में प्रांत पत्राचार प्रमुख दिनेश गौड़, विभाग सह संयोजक च्यवन ठाकुर, जालौर अध्यक्ष कल्पेश बोहरा, जिला मंत्री खुशवंत नाग, जिला प्रशिक्षण प्रमुख राहुल कुमार, जयदीप सिंह देवड़ा, सकाराम, चैरिट राजपुरोहित और मनीष माली सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वर्ग के सफल संचालन और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

इस वर्ग के माध्यम से प्रतिभागियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ेगी और दैनिक जीवन में इसका प्रयोग करने की क्षमता विकसित होगी। कार्यक्रम की विशेषता है कि यह सभी वर्गों के लोगों के लिए खुला है और भाषा सीखने का आनंद प्रदान करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts