सीट और सिंबल विवाद के बाद अजित पवार से टूटी बात, MVA के साथ शरद पवार

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। अजित पवार के साथ हुई बैठक में सहमति नहीं बनने के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने दोबारा महाविकास अघाड़ी (MVA) का रुख कर लिया है। सीट बंटवारे और चुनाव चिह्न को लेकर हुए विवाद के चलते शरद पवार की पार्टी ने अजित पवार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और बैठक से वॉकआउट कर लिया। इसके तुरंत बाद पुणे के शांताई होटल में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के बीच संयुक्त बैठक शुरू हो गई।इस अहम बैठक में शरद पवार की एनसीपी की ओर से विशाल तांबे, अंकुश काकड़े, मनाली भिलारे, अश्विनी कदम और विधायक बापूसाहेब पठारे मौजूद हैं। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व अरविंद शिंदे, अभय छाजेड और रमेश बागवे कर रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना से वसंत मोरे, गजानन थरकुडे और संजय मोरे बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, सीट बंटवारे और गठबंधन की मजबूती पर चर्चा की जा रही है।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर शरद पवार की एनसीपी और अजित पवार के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में अजित पवार की पार्टी ने शरद पवार गुट को केवल 35 सीटें देने का प्रस्ताव रखा था। इतना ही नहीं, इन सीटों पर ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ने की शर्त भी रखी गई थी। शरद पवार गुट को यह प्रस्ताव न तो सम्मानजनक लगा और न ही राजनीतिक रूप से स्वीकार्य, जिसके चलते उन्होंने बैठक बीच में ही छोड़ दी।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि शरद पवार की एनसीपी फिलहाल अजित पवार के साथ समझौते के मूड में नहीं है और वह महाविकास अघाड़ी को ही अपना मजबूत राजनीतिक विकल्प मान रही है। आने वाले दिनों में यह बैठक महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा और विपक्षी एकजुटता के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकती है।

एनसीपी(SP) नेता से की थी मुलाकात

BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को पिंपरी-चिंचवड़ में NCP (SP) नेता आज़म पानसरे से मुलाकात की थी. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, पानसरे ने कहा कि NCP (SP) अजीत पवार के गुट के साथ गठबंधन करना चाहती है. अजीत पवार मुझसे बहुत समय बाद मिलने आए.हमने आम मुद्दों पर काफी चर्चा की. हम (NCP SP और NCP के बीच) गठबंधन करना चाहते हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि जल्द ही फैसला लिया जाएगा. यह NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले के संभावित गठबंधन का संकेत देने के कुछ दिनों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अजीत पवार से बातचीत की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे से बात की.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts