शामली: थानाभवन पुलिस ने 498 ग्राम गांजा पत्ती चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार

शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपचन्द ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तितारसी रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से आरोपी तस्कर अजय पुत्र मुकेश, निवासी मोहल्ला कश्यपपुरी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 498 ग्राम अवैध गांजा पत्ती चूर्ण बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपचन्द, हेड कांस्टेबल यशपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts