शामली पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, लूट का खुलासा.

शामली जिले के थानाभवन कस्बे में पुलिस ने एक खुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया कुंडल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।थानाभवन के अग्रवाल कालोनी निवासी वृद्ध महिला कस्तूरी अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के कान से कुंडल छीन लिया था। महिला के पौत्र सचिन ने थानाभवन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाला बदमाश हसनपुर लुहारी के जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र खुर्शीद, निवासी हसनपुर लुहारी के रूप में हुई है। बिलाल पर पहले भी लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने 2017 में हसनपुर लुहारी में एक डकैती की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक दिन पहले हुई इस लूट की घटना का खुलासा किया गया है।इस सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए एडिशनल एसपी संतोष कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और थानाभवन पुलिस की मेहनत से इस लूट की घटना का पर्दाफाश हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts