सोनीपत फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक प्लास्टिक ड्रम निर्माण और प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक मजदूर द्वारा कूड़े में आग लगाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे आग पास की केमिकल और प्लास्टिक फैक्ट्री में फैल गई।फैक्ट्री मालिक ने आरोप लगाया है कि आग लगने के बाद गन्नौर समेत कई स्थानों पर फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर प्रतिक्रिया नहीं मिली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts