देवबंद में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, सात कुंतल मिलावटी पनीर और 450 लीटर नकली दूध जब्त

सहारनपुर/देवबंद। नकली खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम इमलिया स्थित रणखंडी रोड पर संचालित एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से सात कुंतल मिलावटी पनीर और 450 लीटर रिफाइंड मिश्रित दूध बरामद किया गया।फैक्ट्री में रिफाइंड और पाउडर की मिलावट कर नकली दूध और पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके पर मौजूद कर्मचारी अनुज त्यागी और सत्तार पुत्र इकबाल ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक ऋषिपाल और तनवीर उर्फ पप्पू प्रधान हैं।
फैक्ट्री परिसर की जांच में खाली रिफाइंड के टीन खेतों में फेंके पाए गए। संपूर्ण परिसर से आठ नमूने – चार पनीर, एक सोया मिल्क और तीन दूध के अलग-अलग ड्रमों से लिए गए। शेष मिलावटी दूध और पनीर को मौके पर ही जनहित में नष्ट कराया गया और निर्माण इकाई को सील कर बंद कर दिया गया।भियान का नेतृत्व एसडीएम देवबंदसहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज वर्मा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धन शुक्ला ने किया। सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और महेश कुमार शामिल रहे।

प्रशासन ने कहा है कि जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और जो इकाइयां चोरी-छिपे नकली उत्पाद बना रही हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts