सेंवर्स ऑफ लाइफ संस्था के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार मानवता की मिसाल पेश की। संस्था के सदस्य अबरार द्वारा कैंसर पीड़ित पप्पू की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर, अध्यक्ष सलमान और सलाहकार सुनील सक्सेना ने तत्काल रक्तदान की व्यवस्था की। सिद्दीकी अख्तर ने 31वीं बार रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। इसी तरह आमिर खान के पड़ोसी कासिम और सुल्ताना के लिए भी समय रहते रक्त उपलब्ध करवाया गया, जिसमें इमरान खान और सुशील यादव ने रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। संस्था ने सभी से अपील की कि कैंसर और थैलेसीमिया जैसे रोगों में समय पर रक्तदान जीवन रक्षक होता है, अतः रक्तदान में पीछे न हटें।















