राजगढ़ (अलवर)। पंचायती पुस्तकालय भवन में रंगमंच दिवस के अवसर पर नाट्य एवं कला पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंगकर्मी कैलाश बिहारी शर्मा ने की।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने रंगमंच दिवस मनाकर रंगकर्मियों का सम्मान किया। संगोष्ठी में खेम सिंह, वीरेंद्र दाधीच, जगत, मुरारी लाल और बिजेंद्र अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त किए।
बाल कला संगम के सुरेंद्र और सुभाष ने कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जगमोहन, लोकेश, अमरचंद कला संगम के कलाकारों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।















