भास्कर न्यूज उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। बुढाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी एक बोलेरो में सरकारी शीशम के पेड़ सरकारी जमीन से कटकर आ रहे हैं,शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिला अधिकारी बुढाना मोनालिसा ने उक्त पिकअप को पकड़वा लिया जिसमे सरकारी पेड़ भरा था,और क्षेत्रीय वन अधिकारी बुढ़ाना को तत्काल थाने पर पहुंचकर उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
उप जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में सुशील कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी व वन दरोगा व वन रक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय जांच की गई जांच में स्पष्ट हुआ कि रणधीर सिंह निवासी ग्राम टोड़ा थाना रतनपुरी जनपद ने जंगल ग्राम नगवा में बनी नलकूप नंबर 28SL की सरकारी नाली पर एक शीशम का पेड़ खडे थे,जांच में आसपास के किसानों द्वारा बताया गया कि सरकारी नाली पर लगे पेड़ को शाम के समय इरशाद पुत्र मारूफ निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी व असलुफ पुत्र मतलूब निवासी उपरोक्त व उनके अन्य साथियों द्वारा शीशम के पेड़ को चोरी से काट लिया। और इस पेड़ को काटकर पिकप नम्बर UP12AT0219 बुलेरो पिकअप रंग सफेद में लादकर ले गए वन दारोगा द्वारा मौका स्थल की जांच करने पर स्पष्ट हो गया कि नलकूप विभाग की सरकारी भूमि से शीशम का पेड़ काटा गया है। ततपश्चात बुढ़ाना थाने में आई०पी०सी० की धारा 379 एवं उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 के आलोक में FIR दर्ज करा दी गई है।
















