लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान के चलते पीठासीन अधिकारियो, मतदान अधिकारी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में आज प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने आज प्रशिक्षण के प्रथम दिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को, एस.डी.पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी प्रथम कुल 1428 प्रथम पाली में, द्वितीय पाली में कुल 1428 को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया के संबंधी सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम ने मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने चुनाव संबधी जानकारिया दी। उन्होने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम पाली एस .डी.पब्लिक स्कूल भोपा रोड में आयोजित की जायेगी। इसके अतिरक्ति प्रभारी अधिकारी कार्मिक संदीप भागिया द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी प्रथम को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। इस अवसर पर, जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मास्टर टेªनर उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts