शाहपुर : न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला, बच्चों के मॉडलों की हुई सराहना

शाहपुर। न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसधाडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला 2025 का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कस्बे के प्रमुख चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी और जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव सैनी ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और भविष्य में भारत विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी ने भी बच्चों और स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। विज्ञान मेले में चिकित्सा, पर्यावरण, खगोल और अन्य वैज्ञानिक विषयों पर बने मॉडलों को अतिथियों ने सराहा और सभी छात्रों को शत-प्रतिशत अंक प्रदान किए।

इस दौरान बच्चों ने जेसीबी हाइड्रॉलिक मशीन, सोलर सिस्टम, हार्ट वर्किंग मॉडल, रेन हार्वेस्टिंग, डे एंड नाइट वर्किंग मॉडल, लंग्स वर्किंग मॉडल, वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग, वोल्केनो मॉडल, ग्लोबल वॉर्मिंग, चंद्रयान-3, स्मार्ट सिटी, फ्रीडम फाइटर, प्लांट पार्ट्स, ग्रीन हाउस, एयर पॉल्यूशन, रदरफोर्ड और पेरिस्कोप मॉडल बनाकर सभी को प्रभावित किया। अतिथियों ने इन मॉडलों की खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल के एमडी खुर्शीद सैफी और कोऑर्डिनेटर बुशरा मिर्जा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेले के सफल आयोजन में नगमा त्यागी, अतुल शर्मा, शौकिन अली, मुस्कान त्यागी, कुमकुम शर्मा, कहकशां त्यागी, सोनम त्यागी, कोशीन त्यागी, मोनिका पाल, शाक्षी पाल, पूजा कश्यप और सना त्यागी सहित स्कूल स्टाफ का अहम योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts