मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाई गई तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके सुखमय व समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी देववृत वाजपेई, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार (क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मुजफ्फरनगर), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजकुमार राणा (महिला थाना, मुजफ्फरनगर), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस ऋषिराज सिंह (कार्यालय क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मुकेश कुमार त्यागी (थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर), उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस बृजकिशोर त्यागी (रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर) और मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सतीश चंद्र वर्मा (अभियोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर) शामिल रहे।















