जयपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद ख़ान मेवाती और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक के दौरान हमीद ख़ान मेवाती ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी के हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक समाप्त कर अल्पसंख्यक महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से पूछना चाहिए कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए क्या किया है।उन्होंने दो कहानियों के माध्यम से भाजपा और कांग्रेस के अंतर को समझाते हुए बताया कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को अपना स्थायी “खातेदार” मानकर नजरअंदाज करती रही है, जबकि भाजपा उन्हें बराबरी का सम्मान देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सेवा करने वालों का समर्थन करें और जो केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं, उनसे हिसाब मांगें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी सरदार अजयपाल सिंह ने मुस्लिम समाज को बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच. खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, डॉ. मजीद मलिक कमांडो और फिरोज खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान पद्मश्री से सम्मानित बेतुक बेगम का प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts