सहारनपुर के आयशा मॉडल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अमजद अली, ग़य्यूर आलम और ख्वाजा आफनान ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने बताया कि विद्यालय हर वर्ष इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित करता है और 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कृत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिले।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों की अतिथियों ने सराहना की। स्कूल प्रधानाचार्य आयशा जमाल ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शब्बर खान, हाफिज मुदस्सिर, महताब अली, अमर हक, साजिद अली, रूबी दानिश, रोहिणा, अर्शी, कुलसुम, साहिल, तबरेज, सुहैल, शबाना, आयशा, नशरा, रमसा सहित कई लोग मौजूद रहे।















