SBI में इस पद पर अप्‍लाई करने का आज आखिरी द‍िन, तुरंत करें अप्‍लाई,

SBI SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आज 25 नवंबर आखिरी तारीख है. 77 पदों की वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता और ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका यहां जानें.अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है. SBI की स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 25 नवंबर 2026 आखिरी तारीख है. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आज ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. जानि‍ये किन पदों पर भर्ती हो रही है, क्या योग्यता चाहिए और आवेदन कैसे करना है.

किन पदों पर और कितनी निकली हैं वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 77 पदों को भरा जाएगा। पदों का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

असिस्टेंट मैनेजर – इंजीनियर (फायर): 17 पद
मैनेजर (सिक्योरिटी) / डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी): 60 पद
कुल पद: 77

आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है:

असिस्टेंट मैनेजर – इंजीनियर (फायर) के लिए,

  • आवेदक के पास नीचे दी गई योग्यताओं में से कोई एक होनी चाहिए:
  • नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (NFSC), नागपुर से B.E. (Fire) की डिग्री.
  • सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग या फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग में B.E. या B.Tech.
  • UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या AICTE से मंजूर संस्थान से फायर सेफ्टी में 4 साल की समकक्ष डिग्री.
  • इंस्टीट्यूशन ऑफ फायर इंजीनियर्स (भारत या यूके) की ग्रेजुएट मेंबरशिप.
  • NFSC, नागपुर से डिविजनल ऑफिसर्स कोर्स.

मैनेजर (सिक्योरिटी) / डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए:
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी जरूरी है. फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में आयु सीमा, अनुभव और आवेदन शुल्क की शर्तें भी ध्यान से पढ़ लें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts