सम्मान अभियान-विधानसभा संगोष्ठी का हुआ आयोजन.

बाँदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरवां खत्रीपहाड़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकरको समर्पित “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत एक विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अम्बरीष कुमारी रहीं। उनके साथ जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममनी वर्मा , पूर्व विधायक राजकरण कबीर, ब्लॉक प्रमुख महुआ उर्मिला कबीर, जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, कार्यक्रम संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षों एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।समाज के सभी वर्गों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष बिसंडा विनय कुशवाहा ,संतोष राजपूत,कन्हैया लाल,रामपाल प्रजापति,गंगादीन वर्मा, राममिलन वर्मा,मूलचंद वर्मा सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। संगोष्ठी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के द्वारा दोहराया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts