जिंदा जलकर महिला की दर्दनाक मौत.

बांदा। जनपद में एक हृदय विरादक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जनपद बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव में 11000 हाई टेंशन तार टूट कर देर रात एक टायर की दुकान में जा गिरा। जिससे की तार से निकली चिंगारी दुकान में रखे सामान पर जा गिरी। जिससे की दुकान पर भीषण आग लग गई। दुकान पर पति और पत्नी अंदर सो रहे थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर दुकान पर सो रही जिंदा जलकर पत्नी अनिता 52 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान में सो रहे झुलसे पति गणेश 58 वर्ष को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक अनिता के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts