मालाखेड़ा में साहू समाज ने धूमधाम से मनाई मां कर्मा बाई जयंती, शोभायात्रा और झांकियों ने मोहा मन

मालाखेड़ा में साहू समाज की ओर से मां कर्मा बाई जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर सामूहिक सहयोग प्रदान किया गया। गत वर्ष की भांति इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जोड़े वाले हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मालाखेड़ा के प्रमुख बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक से होती हुई मुख्य मार्ग पर समापन तक पहुंची।

यह यात्रा साहू समाज द्वारा मालाखेड़ा में दूसरी बार निकाली गई, जिसमें समाज के सभी लोग परिवार सहित शामिल हुए। पुरुष ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं महिलाएं भजन-सत्संग में लीन रहीं। शोभायात्रा के दौरान शिवजी की बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रही, साथ ही देवी-देवताओं पर आधारित झांकियों में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी खूब सराही गईं।महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ नृत्य किया गया। बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर झूमते समाजजनों की भागीदारी से जयंती समारोह अत्यंत भव्य और यादगार बन गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts