सहारनपुर: महापौर ने वार्ड 28 के तकिया क्षेत्र में 12 लाख की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड 28 के तकिया क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मौके पर स्थानीय पार्षद आसिफ समेत क्षेत्रवासियों ने महापौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन मिल सके।

इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर, पूर्व पार्षद रेखा रोहिला, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, शुभम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts