बांदा। बहुत जल्द बांदा नगर के स्वाराज कालोनी एवं आवास विकास ए ब्लाक को 24 घण्टे शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मोहल्ले वासियों को बिना किसी मोटर के तीसरी मंजिल तक पानी मिलेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका बांदा अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा अमृत 2.0 के अन्तर्गत 24×7 स्वराज कालोन (वार्ड नं0 14) पेयजल योजना का भूमि पूजन किया गया। इस योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा 1585.07 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है जिसके सापेक्ष शासन द्वारा 258.23 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत एक 2000 किली0 क्षमता का ओवर हेड टैंक, 18.5 किमी0 का पाइप लाइन विस्तार का कार्य, 200 मी0 राइजिंग मेन का कार्य, 400 किली0 क्षमता का एक सी0डब्लू0आर0 का निर्माण, एल0टी0 रूम एवं एस0टी0 रूम व स्टाफ क्वाटर का निर्माण किया जायेगा। अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम द्वारा बताया गया कि इस परियोजना को पूर्ण करने की तिथि 10.06.2026 शासन द्वारा निर्धारित की गयी है एवं इस परियोजना से वार्ड नं0 14 के करीब 1500 उपभोगता लाभांवित होगे। मा0 सदर विधायक जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 नगर विकास मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया गया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर स्वराज कालोनी एवं आवास विकास ए ब्लाक के उपभोगताओं को साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा तथा बिना पंम्पिग मोटर के मोहल्लेवासियों को तीसरी मंजिल तक 50 टी0डी0एस0 के नीचे का पेयजल पूरे चौबीस घण्टे उपलब्ध हो सकेगा। सदर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर योजना की औपचारिक शुरूआत की गयी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख तिन्दवारी प्रतिनिधि अजय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता , पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, वार्ड सभासद अंशू वर्मा, पूर्व चेयमैन राजकुमार राज, माता बदल प्रजापति, उत्तम सक्सेना, मनोज जैन, धमेन्द्र त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, महेन्द्र सिंह कछवाह, अनुपम अवस्थी, सुनील त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, सभासद ज्ञानू िंसह, प्रांजल मिश्रा, लखन कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास्तव लाला, प्रमोद द्विवेदी, राममिलन वर्मा, धीरू गौतम, राहुल सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम नगरीय तपिश कुमार बालियान, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीचन्द्र चौधरी, अवर अभियन्ता विरेन्द्र प्रजापति सहित समस्त कार्यकर्ता बन्धू एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।















