बांदा में निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशनों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में बिजनेस प्लान योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन संकट मोचन और नवाब टैंक विद्युत सबस्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन पावर हाउसों के निर्माण से वर्तमान में अधिक लोड झेल रहे चिल्ला रोड और भूरागढ़ उपकेंद्रों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में अत्यधिक ओवरलोडिंग के कारण नगरवासियों को बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। संकट मोचन पावर हाउस से शंभूनगर, सर्वोदय नगर, जवाहर नगर, जरैली कोठी, संकट मोचन, केन रोड, डीएम कॉलोनी, बिजली खेड़ा, झील का पुरवा, किलेदार का पुरवा, खुटला मढ़िया नाका, खिन्नी नाका और निम्नीपार जैसे इलाकों को लाभ मिलेगा।

वहीं नवाब टैंक और अतर्रा रोड सबस्टेशन के शुरू होने से अवंती नगर, अतर्रा रोड, अलीगंज, खूंटी चौराहा, नवाब टैंक सहित हटेटी पुरवा, गंछा, कहला, ग्योडी बाबा, बजरंग पुरवा, कैत का पुरवा, बीच का पुरवा, प्रागी तालाब, तिंदवारा, रेउना, बड़ोखर और भरखरी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि संकट मोचन विद्युत सबस्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और इसे 25 अप्रैल तक आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। नवाब टैंक सबस्टेशन का कार्य 15 मई तक पूरा कर इसे शीघ्र जनता को समर्पित किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts